 |
| इंडिया वॉच परिवार संपादक संजय राजन को बधाई देते हुए |
मिडिया डेस्क : लखनऊ से एक बड़ी खबर है। कि वरिष्ठ पत्रकार संजय राजन ने टीवी न्यूज चैनल 'इंडिया वॉच ' के साथ अपनी नई पारी शुरू की है, ‘के न्यूज़’ से संजय राजन ने इस्तीफा दे दिया है, उन्हें ‘इंडिया वॉच’ का एडीटर बनाया गया है। संजय राजन लखनऊ में ही बैठेंगे और चैनल को आगे ले जाने की रणनीति पर काम करेंगे। संजय राजन ‘ईटीवी’ की लान्चिंग टीम का हिस्सा रहे हैं, बाद में वो ‘सहारा समय’ से जुड़ गये और तकरीबन आठ साल वहां गुजारने के बाद वापस ‘ईटीवी’ में आ गये। बीते डेढ़ सालों से संजय ‘समाचार प्लस’ के साथ जुड़े थे। इसके बाद 'के न्यूज' कुछ समय तक रेजीडेन्ट एडीटर रहे। खबरों पर अपनी गहरी पकड़ के लिए जाने जाते संजय अब अपने पुराने अनुभवों को ‘इंडिया वॉच’ की बेहतरी में लगायेंगे। साथ ही नगमा शेख, दिवाकर त्रिपाठी स्पेशल संवाददाता के पद को ग्रहण करते हुए, इंडिया वॉच से जुड़े।
 |
| मिस नगमा और दिवाकर त्रिपाठी संपादक संजय राजन को बधाई देते हुए |
सूत्र बताते हैं कि चैनेल हेड शशिधर द्विवेदी ने ‘इंडिया वॉच’ के ढांचे में आमूल-चूल परिवर्तन करने का फैसला कर लिया है। इसी अभियान के तहत अनुभवी चेहरों को तवज्जो दी जा रही है और चैनेल के कन्टेन्ट को भी नये सिरे से मांजा जा रहा है। कई यूनीक कार्यक्रमों के साथ जल्द ही चैनेल नये कलेवर में आने की तैयारी कर रहा है। चैनल प्रबंधन चैनल को कई दूसरे प्रदेशों में विस्तार देने की भी रणनीति बना रहा है।
मार्केटिंग को तेज धार देने के लिए विनोद वर्मा को भी संस्थान से जोड़ लिया गया है। दैनिक जागरण, अमर उजाला, सहारा, एपीएन न्यूज सरीखे मीडिया संस्थानों के साथ जुड़े रहे विनोद भी मार्केटिंग की लम्बी पारी खेल चुके हैं।
आपको बता दें कि फिलहाल टाटा स्काई के 566, रिलायंस के 421, एबीएस के 63 और नेट विजन के 221 नम्बरों पर दिखाई देने लगा है। और बहुत ही जल्द अन्य मुख्य प्लेटफोर्मों में दिखाई देगा। टैग लाइन ‘ख़बर जहां, नज़र वहां’ के साथ खबरों की दुनिया में पैर पसार रहे इस चैनल को शशिधर द्विवेदी हेड कर रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार डॉ मुकेश कुमार भी इस चैनल से जुड़ गए हैं। लखनऊ से भी कई बड़े नामों के इस संस्थान से जुड़ने की खबर है। ‘इंडिया वॉच’ ने उत्तर-प्रदेश और उत्तराखण्ड के दर्शकों में अपना खास स्थान बना लिया। एक तरफ जहां जोर शोर से लांच हुए कई चैनेल वक्त के साथ बन्दी के दौर में पहुंच गये। वहीं छोटी शुरूआत के साथ आगे बढ़ा ‘इंडिया वॉच’ अब न्यूज कन्टेन्ट का बड़ा खिलाड़ी बनने जा रहा है।
0 comments:
Post a Comment